बरेली : दमखोदा में शिक्षक नेता के स्कूल में लटका ताला, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए का एक्शन
बरेली, अमृत विचार। ब्लॉक दमखोदा के एक शिक्षक नेता के स्कूल मे गुरुवार को ताला लटका रहा। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद जांच को पहुंचे बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने जिम्मेदार स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई कर दी है।
ब्लॉक दमखोदा के गांव कचनेरा के जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को साढ़े नौ बजे तक ताले लटके रहे। यहां तैनात हाल ही में प्राथमिक शिक्षक संघ नरेश गुट के ब्लॉक अध्यक्ष बने मनोज गंगवार समेत पूरा स्टाफ गायब था। ग्राम प्रधान पति नसीम ने इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कर दी।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने ब्लॉक दमखोदा के खंड शिक्षाधिकारी प्रेमसुख गंगवार से मामले की जांच कराई। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट बनाकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंप दी।
बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए विनय कुमार ने शिक्षक नेता समेत पुरे स्टाफ पर कार्रवाई कर दी है। उन्होंने बताया,जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विनय कुमार (बीएसए, बरेली) ने बताया, स्कूल बन्द होने की शिकायत मिली थी, बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बरेली : दिन में बंदूक लोड नहीं कर पाते, रात को लगाते हैं सटीक निशाना
