CM Yogi Adityanath पहुंचें Banda, बोलें- महाराणा प्रताप और राजा खेत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ बांदा पहुंचें।

सीएम योगी आदित्यनाथ बांदा पहुंचें। उन्होंने महाराणा प्रताप व खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही कहा कि महाराणा प्रताप और राजा खेत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्राेत।

बांदा, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा में  महाराणा प्रताप और राजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीर गाथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। राजा खेत सिंह के राष्ट्र सहयोग पर चर्चा की। योगी जी कालिंजर के लिए निकल गए।
 तकरीबन 15 मिनट देरी से आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रताप चौक  स्थित महाराणा  प्रताप की प्रतिमा का अनावरण बटन दबाकर किया।

CM

मुख्यमंत्री ने  महाराणा प्रताप की संक्षिप्त जीवनी का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने महज 28 वर्ष की उम्र में पिता का देहांत होने के बाद तब सत्ता संभाली जब मेवाड़ और चित्तौड़ दोनों उनके हाथ में नहीं था। अकबर से लोहा लेते हुए उन्होंने मेवाड़ और चित्तौड़ को अपने राज्य में शामिल किया। उनकी वीरगाथा से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्हें भी देश और समाज के लिए कुछ करना है।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वे बबेरू चौराहा स्थित राजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भी गए। यहां उन्होंने राजा खेत सिंह के राष्ट्र में योगदान की विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, बांदा- चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

संबंधित समाचार