Auraiya Fire : तीन मंजिला इमारत में आग लगने से मची भगदड़, फायर बिग्रेड ने घंटो बाद पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Fire औरैया में तीन मंजिला इमारत में लगी आग।

Auraiya Fire औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इस पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Fire सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलमती मंदिर के पास बनी तीन मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने आग पर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाने में असफल रहे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

फूलमती मंदिर के पास रहने वाले अनूप गुप्ता की तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने पड़ोस में बने दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना होते पड़ोसियों गृहस्वामी को घर से सुरक्षित निकली। आग की लपटे देख हड़कंप मच गया और लोग चीखने लगे। आग के विकराल रूप को देखकर गृहस्वामी व पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन, आग पर काबू नहीं पा सके।

जिस किसी ने भी आग की लपटें उठते देखी वह आग बुझाने में जुट गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाना शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि आगजनी की घटना से करीब आठ लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

संबंधित समाचार