अयोध्या: रेलवे यूनियन और राज्य कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर कसी कमर
अयोध्या, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। इसी संबंध में एनजेसीए (नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन) रेलवे यूनियन और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संयुक्त बैठक नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन संघ भवन में संपन्न हुई।
इस दौरान 21 फरवरी को रेलवे परिसर में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया, जिसमें सभी संबद्ध संगठन के पदाधिकारियों ने हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कामरेड आर जे कनौजिया पूर्व मंडल अध्यक्ष नार्दर्न रेलवे यूनियन ने किया। सभा को कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री रेलवे, बीबी सिंह, रमाकांत यादव, प्रदीप मिश्र,अरविंद कुमार सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद अयोध्या आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-मायावती ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही BJP
