मायावती ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही BJP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में मुख्य मुद्दों और सरकारी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हिन्दू राष्ट्र सम्बंधी भाजपा की ओर से  दिए जा रहे है। मायावती ने आज सिलसिलेवार एक बाद एक तीन ट्वीट किया है।

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, देश के अति-मानवतावादी संविधान पर गर्व व उस पर निष्ठापूर्वक अमल करके जनकल्याण करने के बजाय भाजपा द्वारा यूपी निकाय चुनाव से पूर्व इसके हिन्दू राष्ट्र होने सम्बंधी बयान बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की भीषण समस्याओं व सरकारी विफलताओं से लोगों का ध्यान बाँटने का छल/छलावा। 

ऐसी घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती
बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा, संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाले लोगों को ऐसी घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती। जो सरकार संविधान के मान-मर्यादा की परवाह न करके अपने शपथ का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन करे उस राज में जनहित व जनसंतोष कैसे संभव? चुनावी स्वार्थ की अति राजनीति घातक।

इस बीच, यूपी में बीएसपी को हर स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी के जनाधार को शहर-शहर व गाँव-गाँव में बढ़ाने के साथ ही यहाँ स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी आदि के सम्बंध में पिछले कई दिनों से हो रही कुछ मण्डलों की समीक्षा बैठकों में कमियों को दूर करने हेतु ज़रूरी दिशा-निर्देश। 

यह भी पढ़े:-अयोध्या: परीक्षा देने गई छात्रा लापता, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार