Kanpur: खेल महोत्सव में 76 बच्चों ने लिया भाग, बिठूर विधायक बोलें- बच्चों को संस्कृति ओर संस्कार का होगा ज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के रायल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में खेल महोत्सव का आयोजन।

कानपुर के रायल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में खेल महोत्सव का आयोजन। इसमें बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि संस्कृत भाषा से बच्चों को संस्कृति ओर संस्कार का ज्ञान होगा।

कानपुर, अमृत विचार। रायल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में शुक्रवार को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश है कि बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना। इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा बताया गया खेल बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। जिससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी बढ़ता है। 

वहीं कॉलेज में खेल महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मीडिया से वार्तालाप के दौरान कहा कि बच्चों ने इस खेल प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन किया है और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने संस्कृत में भी ज्ञान प्राप्त किया है जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भाषा का ज्ञान भी हमारे देश के भविष्य या कहे बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।

प्रतियोगिता के दौरान वहां पर मुख्य अतिथि विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा (मंडल क्रीड़ा सचिव) और विद्यालय के मीडिया प्रभारी बाजपेई शामिल रहे। खेल प्रतियोगिता में 76 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें अन्य स्कूलों के बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

इसमें सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल और स्पोर्ट्स कार्निवाल 2023 की ट्राफी रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के नाम रहीं। जिसकी खुशी स्कूल के प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बच्चों के ट्राफी देकर की। प्रतिभा दिखाने में बच्चों में से अभिषेक, अविरल, अनुराग, आकिब, ऋषभ, वंसराज ओर प्रभात ने गोल्ड मेडल लेकर नाम रोशन किया।

संबंधित समाचार