बरेली: ‘सम्मान’ पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को सरकार ने राहत दी है। बैंक खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की छठी किस्त पहुंचने से किसानों की समस्या कुछ कम हो गई है। मोबाइल पर संदेश आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को सरकार ने राहत दी है। बैंक खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की छठी किस्त पहुंचने से किसानों की समस्या कुछ कम हो गई है। मोबाइल पर संदेश आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार से जारी है। करीब दो लाख खातों में 15 तक सम्मान निधि राशि पहुंचने की बात कही जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बीते साल शुरुआत की थी। योजना के तहत जिले के करीब चार लाखों किसानों को इसका लाभ मिलना है। योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को एक साल में छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। कृषि अफसरों का दावा है कि हर चार महीने में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की किस्त पहुंच रही है। शुक्रवार को शासन ने सम्मान निधि की छठी किस्त जारी कर दी है।

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले से करीब दो लाख किसानों का डाटा छठी किस्त के लिए शासन को भेजा गया था। कितने किसानों के खाते में छठी किस्त पहुंची इसका डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है।

15 अगस्त तक करा लें संशोधन
जिले के हजारों किसान अभी भी योजना सें वंचित है। किसी का आधार नंबर गलत है तो किसी का बैंक खाता नंबर। आए दिन विभाग में काफी किसान आते हैं पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह का कहना है जिन किसानों के आधार या बैंक खाता गलत है वह सरकारी बीज भंडार या विभाग में पहुंचकर सही करा सकते है। सभी किसान 15 अगस्त से पहले अपना संशोधन करा लें। इसके अलावा किसान स्वयं भी कृषि विभाग के वेबसाइट के माध्यम से डाटा संसोधन कर सकते हैं।

संबंधित समाचार