बिजनौर: मां के साथ मंदिर जा रही किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, मौत
नगीना, अमृत विचार। किरतपुर गांव में शुक्रवार देर शाम मां के साथ मंदिर जा रही किशोरी को हमला कर गुलदार ने मार डाला। रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल में भाग गया। हालांकि परिजन किशोरी को अस्तपाल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद एसडीएम, सीओ और वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। सीओ ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से कहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
शुक्रवार देर शाम गांव किरतपुर निवासी दीपांकर की 14 वर्षीय पुत्री अदिति अपनी मां कुसुम देवी गांव में कहीं जा रही थीं। जब वे गांव के बाहर नाग देवता मंदिर के पास पहुंचीं तभी खेतों से निकलकर गुलदार ने अदिति पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन पकड़ ली। कांवड़ियों व आसपास के लोगों ने किशोरी की चीख सुना शोर मचा दिया। तभा घायल किशोरी को छोड़कर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
इसके बाद परिजन किशोरी को सीएससी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा जाएगा। वन विभाग को गुलदार पकड़ने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- बिजनौर : महंत को पीटने और लूट में दो बदमाश गिरफ्तार, 12,000 रुपये बरामद
