बरेली: एक महीने उपचार के बाद दी कोरोना को मात
बरेली,अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कालेज व कोविड एल-3 अस्पताल में मंगलवार को पिछले एक महीने से भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 48 वर्षीय बनवारी लाल ने स्वस्थ होने पर अस्पताल प्रबंधन का अभार व्यक्ति किया। कोरोना की जंग जीतकर एक महीने बाद वापस घर को लौटे 48 वर्षीय …
बरेली,अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कालेज व कोविड एल-3 अस्पताल में मंगलवार को पिछले एक महीने से भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 48 वर्षीय बनवारी लाल ने स्वस्थ होने पर अस्पताल प्रबंधन का अभार व्यक्ति किया।
कोरोना की जंग जीतकर एक महीने बाद वापस घर को लौटे 48 वर्षीय बनवारी लाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें रोहिलखंड मेडिकल कालेज व कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनका एक महीने तक उपचार चला। बनवारी लाल को सांस लेने में दिक्कत थी। भर्ती होने के बाद चार बार कोरोना की रिपोर्ट कराई गई जो पॉजिटिव ही आई, आखिरकार सोमवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
