अमरोहा : महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों-पुलिस के बीच हुई नोकझोंक, लगाए हाय-हाय के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। हसनपुर नगर में स्थित श्री झारखंड शिवाला मंदिर पर जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। शिवभक्तों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। 

2

हसनपुर नगर में स्थित झारखंड शिवाला मंदिर पर शनिवार को शिवभक्त जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में मंदिर पहुंचे। शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन को लगाया गया था। दोपहर में शिवभक्त जल चढ़ाने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। इसी बीच मन्दिर के द्वार पर तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा की जल चढ़ाने को लेकर शिवभक्तों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया।

1

वही, हंगामे की स्थिति देख प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और मामला शांत किया। श्री झारखंड शिवाला मंदिर पर हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कोई विवाद नहीं हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक नियत रूप में चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे 

संबंधित समाचार