संभल: कार की टक्कर से मोपेड सवार श्रद्धालु की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने मोपड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपड सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए। सीएचसी गुन्नौर से एक श्रद्धालु को अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी भूरे पुत्र पूरन, राजेश पुत्र रामफल शनिवार को आहार मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए मोपड से जा रहे थे। जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव भगतानगला पर पहुंचे तो तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों श्रद्धालु घायल हुए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार करते हुए भूरे को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने भूरे को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। रजपुरा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में उपचार के दौरान भूरे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- संभल: मंदिर परिसर में श्रद्धालु की हालत बिगड़ी, मौत

संबंधित समाचार