आगरा में मातम में बदली सगाई की खुशियां, आग लगने से दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ दो महिलाओं की जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ये हादसा रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के चलते हुआ है। ये हादसा आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के सुंदरबन कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक सगाई का कार्यक्रम आज है। जिसमें शामिल होने के लिए मेहमान आये थे। घर की दो महिलाएं मेहमानों के लिए देर शाम खाना बना रही थीं। इस दौरान रसोई में आग लग गयी ,जिसमें झुलसकर दोनों महिलाओं की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।    

ये भी पढ़ें -Pwd Transfer Scam: पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जीवनभर होगी पेंशन से 5 फीसदी कटौती

संबंधित समाचार