IND vs AUS : 'सर' जडेजा की फिरकी में घूमी ऑस्ट्रेलिया...6 महीने बाद मैदान में कदम रखते ही बरपाया कहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चोट लगी थी और जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। करीब छह महीने बाद रविंद्र जडेजा मैदान पर वापस लौटे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट मैच में कहर बरपाया है। पहले नागपुर और अब दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा की फिरकी के आगे कंगारू टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। दिल्ली टेस्ट में जडेजा ने 12.1 ओवर में 42 रन देकर सात विकेट चटकाए। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब 'सर' रवींद्र जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हुई हो। भारत में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 साल में तीन सीरीज खेली हैं और इन तीनों ही सीरीज में रवींद्र जडेजा ने कंगारू टीम को परेशान किया है। 

जडेजा ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
दिल्ली टेस्ट मैच में सात विकेट ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लेकर जडेजा ने पूर्व महान दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कुल 79 विकेट 20 टेस्ट मैच खेलकर लिए थे। अब जडेजा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुल 80 विकेट दर्ज हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पांच बार पारी में पांच विकेट, एक बार मैच में 10 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में सर रविंद्र जडेजा चौथे नंबर पर आ गए हैं।

दिल्ली टेस्ट में झटके 10 विकेट
पहली पारी में रवींद्र जडेजा- 21 ओवर, 68 रन, 3 विकेट 
दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा- 12.1 ओवर, 42 रन, 7 विकेट 

Image

रवींद्र जडेजा का गेंदबाजी प्रदर्शन, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (भारत में) 
• साल 2012-13: 4 मैच, 24 विकेट, 17.45 औसत 
• साल 2016-17: 4 मैच, 25 विकेट, 18.56 औसत 
• साल 2022-23: 2 मैच, 17 विकेट, 11.23 औसत 

रवींद्र जडेजा का गेंदबाजी प्रदर्शन, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (ऑस्ट्रेलिया में) 
• साल 2018-19: 2 मैच, 7 विकेट, 28.57 औसत 
• साल 2020-21: 2 मैच, 7 विकेट, 15.00 औसत

Image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (भारत) 
• अनिल कुंबले: 20 टेस्ट, 111 विकेट 
• रविचंद्रन अश्विन: 20 टेस्ट, 103 विकेट 
• हरभजन सिंह: 18 टेस्ट, 95 विकेट 
• रवींद्र जडेजा: 14 टेस्ट, 80 विकेट

ये भी पढ़ें :  Ranji Trophy : सौराष्ट्र ने दूसरी बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, बंगाल को नौ विकेट से हराया

संबंधित समाचार