Breaking News: सपा कार्यालय पहुंचे शिवपाल यादव, विधानमंडल दल बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुँच गए हैं। यहां वो सपा विधायक और विधान परिषद् सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बताते चलें कि साल 2017 के बाद पहली बार शिवपाल यादव सपा कार्यालय पहुंचे हैं। ये बैठक कल से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बुलाई गयी है। इस बैठक में सपा विधानसभा में योगी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी का विमर्श करेगी। 

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में नहीं शामिल होंगे। उनकी जगह पर शिवपाल यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि अभी कुछ देर पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की तरफ से विधानसभा सत्र को सुचारु रूप से चलने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें सभी दलों के विधायक शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की बैठक में सरकार को घेरने के लिए कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर मौत समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।     

ये भी पढ़ें -लखनऊ: NCC 'C' सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन, सशस्त्र बलों की ओर कैडेटों के बढ़ते कदम

संबंधित समाचार