Kanpur News : डेढ़ सौ कारोबारियों को जारी होगी आरसी, खाद्य कारोबारियों के उत्पादों में मिली थी भारी मिलावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में डेढ़ सौ कारोबारियों को आरसी जारी होगी।

कानपुर में डेढ़ सौ कारोबारियों को आरसी जारी होगी। खाद्य कारोबारियों के उत्पादों में भारी मिलावट मिली थी। लैब रिपोर्ट के आने के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही।

कानपुर, अमृत विचार। मिलावटखोरों पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसको लेकर आरसी जारी होने वाली है। शहर के करीब डेढ़ सौ कारोबारी ऐसे हैं, जिनके खाद्य पदार्थों के नमूनों में भारी मिलावट पाई गई थी। प्रयोगशाला जांच में यह स्पष्ट होने के बाद अब उनकी कुड़की की कार्रवाई को लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है।
खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन मिलावट खोरों पर लगाम कसने और लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाता है।

पिछले साल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शहर में कई खाद्य की दुकानों में नमूने लिए गए थे। इन खाद्य कारोबारियों में डेयरी, मिठाई की दुकान, होटल, सब्जी मसाला सहित अन्य कई प्रकार की खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए नमूने लिए गए थे। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया और फिर जांच होने के बाद कई नमूनों में भारी मिलावट मिली थी। मामला नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पहुंचा, जिसमें कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। प्रशासन अब ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी आरसी जारी करने की तैयारी में है। मिलावटखोरों की सूची तैयार कर यह कार्रवाई इसी सप्ताह कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार