Theft In Unnao: शिव बारात के बाद निकली चोरों की बारात, सात घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Theft In Unnao उन्नाव में एक ही रात में सात घरों में चोरी।

Theft In Unnao उन्नाव के अजगैन, अचलगंज व गंगाघाट थाना क्षेत्रों में एक ही रात में घूम-घूमकर चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। Theft In Unnao जिले में शिव बारात संपन्न होते ही रात में चोरों की बारात निकल पड़ी। जिसने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने सात घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। इलाकाई पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया और जल्द ही चोरियों के अनावरण का भरोसा दिया है। घटनाएं अचलगंज, अजगैन व गंगाघाट कोतवाली क्षेत्रों में बीती रात की हैं।

पहली घटना :

अचलगंज थानाक्षेत्र के बदरका में एक ही रात में चोरों ने मेवालाल, रामलाल, रामकिशुन व सत्य नारायण के घरों पर धावा बोला। पड़ोसी की छत से रामलाल की छत पर पहुंचे चोरों ने कमरे की अलमारी का ताला तोड़ कर उसमे रखे 25 हजार नगद व पायल, झुमकी, चेन, लाकेट व कपड़े पार कर दिए। घटना के वक्त घर वाले मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे।

रामलाल के घर के सामने मेवालाल के मकान जीने की कुंडी खोल कर दाखिल हुए चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्से उठा ले गए। मेवालाल के मुताबिक बक्से में 28 हजार की नगदी के अलावा चेन, झुमकी व मांग बेंदी उठा ले गए है।  सुबह जानकारी होने पर आस पास देखा गया तो खाली बक्से गांव के बाहर खेतो में पड़े मिले। वही दूसरे मोहल्ले में रामकिशुन के घर के पीछे लगी खिड़की की सरिया काट कर घुसे चोरों ने कमरे में रखे  हार, चेन व अन्य जेवर के अलावा बक्से में रखे 40 हजार नगद व कपड़े पार कर दिये।

राम किशुन के सामने रहने वाले सत्यनारायण के यह भी आंगन में पड़े जाल को उठा कर आंगन में कूदे लेकिन आवाज सुनकर परिजन जग गए जिससे चोरों के मंसूबे कामयाब नही हुए। सुबह  जानकारी होने पर सभी पीड़ित बदरका चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह मौके पर  पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने घटना में आस पास के ही व्यक्ति के सामिल होने की आशंका जताते हुए जल्द खुलासे का अस्वासन दिया है।

दूसरी घटना :

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंबिकापुरम साकेत पुरी मोहल्ला में रहने वाले रोहित शुक्ला पुत्र ब्रह्म शुक्ला की बाउंड्री से कूद कर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए, अंगूठी, चैन, कमर पेटी, मंगलसूत्र, मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब चार लाख रुपये का माल चोरी गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

तीसरी घटना :

अजगैन कोतवाली के गोकुलखेडा गांव निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र देशराज मुंबई में रहकर नौकरी करता है। गांव में उसकी रीना बच्चों के साथ रहती है। शनिवार की रात जब घर वाले सो रहे थे उसी दौरान दाखिल हुए चोरों ने घर में घुसकर चांदी की एक जोड़ी पायल, कपड़े सहित दो हजार नगदी उठा ले गए। यहां से ही कुछ दूरी पर स्थित शत्रुघन चौहान पुत्र राजाराम के घर में पहुंचे चोर  एलसीडी टीवी, दो बक्शे सहित पचास हजार की नगदी उठा ले गए। सुबह उसके घर से कुछ दूर नहर के पास दो बक्से समेत अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार