अयोध्या: राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने कृषि विवि के 39 खिलाड़ी हरियाणा रवाना
कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 39 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के हिसार रवाना हुए। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ खिलाड़ियों को रवाना किया।
प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से किया जा रहा है। वहां 20 से 24 फरवरी तक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए टीम मैनेजर डॉ. ऋषिकांत व कोच डॉ. देवनारायण पटेल भी हिसार गए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद व रेस में प्रतिभाग करेंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी ने खिलाड़ियों को किट एवं ट्रैकसूट वितरित किया। इस मौके पर डा. नवाज खान, पंकज सिंह, डा. शिवनाथ, डा. नवीन कुमार सिंह, डा. सुप्रिया सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच में बोले संत श्रीचंद महाराज- राष्ट्र निर्माण में सिंधी समाज ने निभाई अहम भूमिका
