समाज का हर वर्ग है भाजपा से त्रस्त, सपा ही विकल्प :गोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप रूदौली पहुंचे। पार्टी नेता एहसान मोहम्मद अली चौधरी उर्फ शहरयार की ओर से उनका स्वागत किया गया। 

रुदौली के बेगम बाग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  अरविंद सिंह गोप ने कहा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो विश्वास मुझ पर किया है उस पर खरा उतरूँगा। उन्होंने कहा की आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। कार्यकर्ता अपना मनोबल बढ़ाए रखें। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है। महंगाई, बेरोज़गारी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा से देख रही है। चौधरी शहरयार ने कहा की पूर्व मंत्री को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।

पूर्व विधायक राम गोपाल रावत व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने भी स्वागत किया। संचालन ज़िला सचिव राम दास यादव ने किया।इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य बलराम यादव, नगर अध्यक्ष आमिर खां, रजित राम रावत, सत्ती यादव, इसार हुसैन खां, अमानत अली, शाहिद हुसैन समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: जाम की समस्या से व्यापार चौपट ,व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

संबंधित समाचार