Kanpur: दिव्यांगजनों ने CMO कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रोड़ की जाम, कहा- सरकार की योजनाएं नहीं पहुंच रही
कानपुर में दिव्यागंजनों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन।
कानपुर में रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में बने दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाहर दिव्यांग जनों ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही रोड़ जाम कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाले योजनाएं दिव्यांग जनों तक पहुंच नहीं पाती है।
कानपुर, अमृत विचार। रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में बने दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाहर सोमवार को दर्जनों दिव्यांग जनों ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही रोड़ जाम कर दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं दिव्यांग जनों तक नहीं पहुंच पाती है।
जिसका मुख्य कारण यह है कि दिव्यांग बोर्ड में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उन योजनाओं को दिव्यांग जनों तक पहुंचाने के लिए मोटी रकम की मांग करते हैं, यदि दिव्यांगजन उनकी इस मांग को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें लगातार परेशान किया जाता है। इस संबंध में कई कल बार संबंधित अधिकारियों से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
साथ ही कहा कि ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड जारी कराया जाएं। दिव्यांग प्रमाण पत्र में डॉक्टर की लिखावट न पढ़ पाने पर उन डाक्टरों को जिन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया। उन्हें बुलाकर यूडीआईडी कार्ड जारी कराया जाएं। पोलियो ग्रस्त दिव्यांगजनों को एक्सरे लिख कर परेशान न किया जाएं। पूर्व में बने दिव्यांग प्रमाण पत्र बना होने के बावजूद जांच के लिए भेजा जाता है, जबकि बने दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाएं।
दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने के तुरन्त बाद कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई जाएं। धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार अरविन्द सिंह व गुड्डी दीक्षित आदि मौजूद रहें। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर दिव्यांगजन बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
