आधुनिक उपकरणों से कराई जा रही अयोध्या में सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर आयुक्त ने अयोध्या के मठ-मंदिरों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

अमृत विचार, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के उपरान्त श्रद्धालुओं की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, जिसके मद्देनजर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने का उत्तरदायित्व बढ़ गया है। इसीलिए नगर निगम अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करा रहा है। मठ-मंदिरों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 
यह बातें नगर आयुक्त विशाल सिंह ने सोमवार को रामनगरी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान कहीं।

उन्होंने मठ-मन्दिरों व घाटों पर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को जन सुविधाओं में विशेष सफाई व्यवस्था व प्रमुख मार्गों पर ससमय कूड़ा उठान कराये जाने व पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए आधुनिक उपकरणों के माध्यम से घाटों एवं मठ-मन्दिरों के आस- पास सफाई का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त विपिन द्विवेदी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : अदालत के आदेश पर दर्ज हुई सर्जन के खिलाफ रिपोर्ट

संबंधित समाचार