बरेली: बांदा की मस्जिद में हुई तोड़फोड़ से मुस्लिम समाज में रोष, सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा की शहर कोतवाली क्षेत्र के वलखंडी नाला क्षेत्र में मस्जिद दरवाजे के जीर्णोद्धार कार्य में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा गुरुवार को तोड़फोड़ की गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मस्जिद में उप जिला अधिकारी से प्राप्त अनुमति से चल रहे दरवाजे के निर्माण कार्य को ना सिर्फ रोका गया, बल्कि हद तो तब हो गई जब स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शटरिंग का सामान तक सड़कों पर फेंक दिया गया और आपत्तिजनक नारेबाजी व हंगामा किया गया।
इस घटना ने ना सिर्फ मुस्लिम समाज की भवानाओं को आहत किया है बल्कि एक बार फिर योगी समर्थक गुंडा तत्वों द्वारा सरकार के संरक्षण में कानून एवं लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर बड़ा हमला किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग पदाधिकारी आसिफ अली बताया। आगे कहा कि घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में गुंडा तत्व मस्जिद में तोड़ फोड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद का निर्माण अवैध भी होता तो उसे रोकने की जिम्मेदारी सरकारी विभाग की होती है। प्रदेश की योगी सरकार अपने समर्थक गुंडा तत्वों को यह अधिकार कैसे दे सकती है।
जबकि मस्जिद के सदर जहिरुद्दीन द्वारा उक्त मस्जिद के जीर्णोद्धार की दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को विधिवत अनुमति प्राप्त कर के निर्माण कार्य आरम्भ किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाँदा आगमन से दो दिन पूर्व हुई मस्जिद मे तोड़फोड़ की घटना से यह ही लगता है कि खुफिया विभाग और पुलिस मस्जिद पर हमले की साज़िश से अंजान नहीं थे।
जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए मांग की है कि बांदा मस्जिद में तोड़फोड़ करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन सभी पर एनएसए की कार्यवाही की जाए। मस्जिद के नुकसान की भरपाई की जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक उत्तर प्रदेश सचिव जुनेद हुसैन, मोहम्मद हसनैन अंसारी, डॉक्टर मेहंदी हसन, अकरम सैफी, फैसल खान, मुराद हुसैन, पाक़ीज़ा खान, नूर फातिमा, मजहर अली, साजिद सैफी, नदीम इदरीसी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: Hemophilia दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण-जागरूकता समारोह संपन्न, DM ने 40 मरीजों को दिया Certificate
