लेबनान के राष्ट्रपति ने कहा, बेरुत में हुए विस्फोट की होगी सम्पूर्ण जांच
बेरुत। लेबनान के राष्ट्रपति माइकल अयुन ने कहा है कि देश की राजधानी बेरुत में कुछ दिन पहले हुए भीषण विस्फोट की पूर्ण जांच की जायेगी। माइकल ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, “जब तक हम इन विस्फोटों के कारण बारे में सभी तथ्यों को सामने नहीं लाएंगे, तब तक मैं चुप नहीं रहूंगा …
बेरुत। लेबनान के राष्ट्रपति माइकल अयुन ने कहा है कि देश की राजधानी बेरुत में कुछ दिन पहले हुए भीषण विस्फोट की पूर्ण जांच की जायेगी। माइकल ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, “जब तक हम इन विस्फोटों के कारण बारे में सभी तथ्यों को सामने नहीं लाएंगे, तब तक मैं चुप नहीं रहूंगा और न ही विश्राम करूंगा तथा सर्वोच्च न्यायिक परिषद को विस्फोट के बारे में उल्लेख करना इस दिशा में पहला कदम है।”
उल्लेखनीय है कि चार अगस्त को तटीय शहर बेरुत में स्थानीय समय अनुसार छह बजकर दस मिनट पर दो भीषण विस्फोट हुए जिसमें अबतक 171 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी 30 से 40 लोग लापता हैं। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार बेरुत के पोर्ट नंबर 12 पर वर्ष 2014 से ही अम्मोनियम नाइट्रेट जमा किया जा रहा था जिसमें विस्फोट हो गया।
विस्फोट के बाद देश में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच लेबनान सरकार ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। सरकार के खिलाफ सड़कों पर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के आगे झुकते हुए प्रधानमंत्री हसन दियाब ने सोमवार को सरकार के इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कहा कि वह पिछली सरकारों द्वारा अपनाई गई भ्रष्ट नीतियों के लिए जवाबदेह होने से इनकार करते हैं।
बेरूत विस्फोट के बाद लेबनान को विदेशों से मिली मदद
पिछले हफ्ते बेरूत में हुए भीषण विस्फोटों के बाद लेबनान में विदेशों से विभिन्न प्रकार की मदद आ रही है। यह जानकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की राजधानी के अस्पतालों के आपातकालीन कमरों में इस्तेमाल करने के लिए चिकित्सा उपकरण और विशेष बेड लेकर दो विमान चेक गणराज्य से बेरूत पहुंचे हैं।
-ट्यूनीशियाई लेबर फेडरेशन ने लेबनान के लिए 16 टन दवाएं और खाद्य उत्पादों को लेकर एक सैन्य विमान भेजा है।
-इस बीच कुवैत ने दो सैन्य विमानों में कई टन खाद्य सामग्री और चिकित्सा उत्पाद भेजे हैं।
-स्पेन से आए एक विमान ने लेबनानी सेना को छह टन आटा दान के रूप में सौंपा है।
बता दें कि लेबनान को पिछले दिनों चीन, रूस, फ्रांस, कतर, मिस्र, जॉर्डन, बहरीन, ब्रिटेन समेत कई देशों से मदद मिली है। यह मदद लेबनान की राजधानी बेरूत में 4 अगस्त को स्थानीय समयानुसार शाम 6.10 बजे हुए भीषण धमाकों के बाद आई है। बेरूत के गवर्नर ने कहा है कि विस्फोटों के कारण 10 से 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।
