अमरोहा : हसनपुर के छात्र की रूस में मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार रात नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से निकलते समय गिरा था चक्कर खाकर, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, एमबीबीएस फाइनल की कर रहा था पढ़ाई

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। रूस में एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे नगर के छात्र मौत हो गई। परिजन शव लाने के लिए भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।

हसनपुर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी हाजी तौकीर का बेटा आजम रूस की एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। कुछ समय घर पर छुट्टियां बिताने के बाद वह ढाई माह पूर्व रूस गया था। परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक रविवार रात नमाज पढ़ने के बाद आजम अपने दोस्तों के साथ मस्जिद से कमरे की ओर जा रहा था कि अचानक वह रास्ते में चक्कर खाकर गिर गया। 

दोस्तों ने आजम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजम की मौत की सूचना उसके परिजनों को फोन पर दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आजम दो बहन व चार भाइयों में छोटा था।

ये भी पढ़ें:- Wildlife आवास के लिए उपयुक्त कृषि भूमि पर Solar panels

संबंधित समाचार