Unnao Crime : शुक्लागंज में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन, CCTV फुटेज से पुलिस तलाश में जुटी
उन्नाव के शुक्लागंज में बदमाशों ने महिला से लूटी चेन।
उन्नाव के शुक्लागंज में स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला से चेन लूट ली। पीड़िता ने पुलिस को लूट की सूचना दी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के शुक्लागंज अंतर्गत ऋषि नगर निवासी एक महिला सोमवार शाम फोरलेन पर सब्जी खरीद रही थी। तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले में पड़ी चेन तोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने लूट की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की है।
ऋषि नगर यूनियन कर्बाइड निवासी कुलदीप त्रिवेदी की पत्नी प्रिया त्रिवेदी अपनी जेठानी के साथ फोरलेन स्थित सब्जी मंडी में शाम करीब छह बजे सब्जी खरीद रही थी। तभी पीछे से स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी चेन तोड़ ली। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। जिस पर आस पास के लोग दौड़े और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन लुटेरे तेजी से कोतवाली की ओर भाग निकले। सरेराह चेन लूट की घटना होने पर हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अवनीश सिंह ने महिला से पूछताछ की। जिसके बाद महिला ने पुलिस को चेन लूट की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि महिला ने चेन लूट की तहरीर दी है। फोरलेन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चेन लूट का खुलासा किया जायेगा।
