रामपुर: हेड कांस्टेबल ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर से की धक्का-मुक्की, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह को सीओ कार्यालय के पास इंस्पेक्टर सिविल लाइन से धक्का मुक्की करना भारी पड़ गया। जिसके बाद पुलिस पकड़ने के बाद थाने ले आई। इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई कर दी गई।

जिला अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव पिपली कलां उर्फ रायपुर निवासी हेड कांस्टेबल चमन सिंह पुत्र विजयवीर सिंह काफी समय से पुलिस लाइन में तैनात चल रहा था। रविवार को वह शराब के नशे में सीओ कार्यालय के पास हंगामा कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी आ गए थे।

फिर सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार भी वहां पर पहुंच गए थे। उसके बाद हेड कांस्टेबल ने उनके साथ भी धक्का मुक्की करते हुए अपशब्दों का उपयोग किया था। पुलिस पकड़ने के बाद उसको थाने ले आई थी। सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार की तहरीर के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल को कल्लू के ढाबे से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई कर दी गई। आरोपी के खिलाफ 332/353/504 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया गया।

शराब के नशे में कई बार हंगामाकर चुका था हेड कांस्टेबल
आरोपी हेड कांस्टेबल पहले भी कई बार हंगामा कर चुका था, लेकिन उसके बाद लोग मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद भी चमन सिंह सुधरने का नाम नही ले रहा था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि सीओ कार्यालय के पास हंगामा कर रहा था। रोकने पर मेरे साथ भी धक्का मुक्की कर दी थी।

यह भी पढ़ें-  रामपुर : बापू माल में नया लगा पूर्व सीएम अखिलेश-आजम का शिलापट

संबंधित समाचार