चित्रकूट : निखत को मकान दिलाने के आरोपी सपा नेता का आत्मसमर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता के हिरासत में जाने के बाद जिला महासचिव का आत्मसमर्पण

अमृत विचार, चित्रकूट। पूछताछ के लिए पिता की हिरासत के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ने निखत अंसारी मामले में सोमवार को  कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 

गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और मऊ विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी और उसके ड्राइवर नियाज को किराए का मकान दिलाने में फराज की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कल पुलिस ने उसके घर में दबिश दी थी। फराज के न मिलने पर उसके पिता मुन्ने खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

हालांकि पिता मोह में फराज को पुलिस के समक्ष समर्पण करना पड़ा । फराज की गिरफ्तारी के बाद कुछ और मददगारों के नाम सामने आने की उम्मीद है। उधर फराज का कहना है कि उसे पता नहीं था कि जिस महिला को वह किराए का मकान दिलाने में मदद कर रहा है, वह अब्बास अंसारी के परिवार की सदस्य है।

यह भी पढ़ें : शक्तिशाली हिन्दू ही सभी समस्याओं का समाधान : नीरज दौनेरिया

संबंधित समाचार