Kanpur Murder : बिधनू में युवती की फरसे से वारकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
Kanpur Murder कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में युवती की गर्दन पर फरसे से वारकर निर्मम हत्या।
Kanpur Murder कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में आरोपी ने युवती की गर्दन पर फरसे से वारकर हत्या कर दी। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Murder बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन के अटवा मिर्जापुर गांव में मंगलवार सुबह आरोपी ने युवती की गर्दन पर फरसे से वारकर हत्या कर दी। वह जानवरों को चारा-पानी कराने के लिए गई थी। वहीं, पीछे से छोटी बहन के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिर्जापुर गांव निवासी कदम सिंह के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर एक झोपड़ी है, जहां जानवर बांधे जाते हैं। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा, एक बेटा और छह बेटी है। परिजनों ने बताया कि तीसरे नंबर की बेटी सीमा 22 मंगलवार सुबह चारा पानी कराने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के रणधीर और उसके दो-तीन अन्य साथी ने सीमा की गर्दन पर फरसे से हमला कर दिया। जिससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख छोटी बेटी निशा चिल्लाने लगी।
.jpg)
चीख-पुकार सुनकर आरोपी दौड़े तो हमलवार भाग निकले। इस पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला व बिधनू थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमा दर्ज होने पर परिवार रखता था खुन्नस
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में रणधीर ने बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की थी। इस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही आरोपी और उसका परिवार खुन्नस रखता था। इसी खुन्नस में ही आरोपी ने बेटी की हत्या कर दी।
