अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्रीय व राज्यकर्मियों ने कैंट स्टेशन पर दिया धरना, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंगलवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फैजाबाद शाखा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी खूब गरजे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन को बुढ़ापे का सहारा बताया। कामरेड आरजे कनौजिया पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनऊ की अध्यक्षता में धरने का संचालन कामरेड हीरालाल ने किया। 

धरने में अरविंद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डॉ. राजेश कुमार सिंह, अरुण मोहन जिलाध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ,विक्रम सिंह, मोहम्मद नसीम खान जिलाध्यक्ष पंचायत सेक्रेटरी संघ अयोध्या, राकेश गौतम जिलाध्यक्ष पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, पीके मिश्र व प्रवीण पटेल उपस्थित रहे। 

कामरेड आरजे कनौजिया ने पेंशन को संजीवनी की संज्ञा देते हुए बताया कि बुढ़ापे में केवल पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है और बिना इसके वृद्धावस्था में आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जा सकता है। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियां अत्यंत भयावह हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

संबंधित समाचार