शाहजहांपुर: ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के जीजा-साले गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने नकली आभूषण को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त आगरा और प्रयागराज हैं। पुलिस ने नकली झालर, मोबाइल, 2100 रुपये बरामद किए है।
एसपी एस आनंद ने बताया कि जगवीर सिंह निवासी कुबेरपुर कुतलूपुर थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद अल्हागंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे अल्हागंज पुलिस को सूचना मिली कि मऊ रोड पर भूदेव निवासी ग्योती थाना आलापुर जिला बदायूं को असली सोना बताकर गिरोह के दो लोग ठग रहे हैं। पुलिस ने दोनों सदस्यों को दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्त कन्हैया गिरी निवासी रंगपुरा पंडीला, थाना फाफामऊ जिला प्रयागराज व अर्जुन राठौर निवासी सत्यनगर कालोनी थाना मलपुरा जिला आगरा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नकली झालर, मोबाइल व 2100 रुपये बरामद किए है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया दोनों लोग रिश्ते में जीजा-साले लगते है। तीन साल यह धंधा कर रहे है। अल्हागंज में कुछ दिनों से झोपड़ी डालकर रह रहे थे। मोटर साइकिल सवार को असली मूंगा बताकर 5 हजार रुपये ठग लिए थे। नकली झालर देकर ठगने की योजना बना रहे थे। कई घटनाएं ठगी की कर चुके हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, दरोगा नागेंद्र सिंह, सिपाही भीम सिंह व अमित कुमार थे।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एंटीबायोटिक टेबलेट निकलीं खड़िया, निर्माता कंपनी पर केस
