हरदोई : धू-धू कर जल उठी सोने की लंका  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को लंका लीला का प्रदर्शन किया गया। लंका दहन देखने के लिए लोग नुमाइश मैदान में दोपहर से ही पहुंचने लगे थे। जिसमें राम जी सीता की खोज के लिए सुग्रीव से कहते हैं। सुग्रीव सभी वानरों को आज्ञा देते हैं। सीता की खोज के लिए सभी वानर राम का नाम लेते हुए समुद्र तट पर पहुंचते हैं।

वहां संपति पक्षी मिलता है जो हनुमान को लंका तथा अशोक वाटिका का पता बताता है। हनुमान समुद्र पार करके लंका में सीता जी से मिलते हैं और राम जी की कुशल सुनाते हैं। वह अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं। रावण क्रोध में आकर हनुमान जी की पूँछ में आग लगाता है। उसी पूँछ से हनुमान जी लंका में आग लगा देते हैं।

यह भी पढ़ें : हरदोई : सुहाग की सेज से अचानक लापता हुआ दूल्हा, ढूंढने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

संबंधित समाचार