अयोध्या: बदहाली के शिकार हैं 54 ग्राम पंचायतों के 48 सामुदायिक शौचालय, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के 54 ग्राम पंचायतों में 48 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। जिस पर प्रतिमाह साफ सफाई के लिए केयर टेकर के खाते में हजार और साफ सफाई सामान की खरीदारी के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह शासन की तरफ से मिलता है। पिछले पांच माह से इसके लिए फूटी कौड़ी नहीं मिली है। जिसके चलते सामुदायिक शौचालय बदहाल हैं। 

हालत यह है कि कुछ तो सामुदायिक शौचालय बंद रहते हैं जो खुलते हैं वो गंदगी के जद में रहते हैं। बदबू ही बदबू रहती है। शौचालयों में साफ सफाई का सामान जैसे तौलिया साबुन आदि  नहीं रहता है। सामुदायिक शौचालय रसूलाबाद की केयरटेकर माया देवी बताती है कि 5 माह बीत गया है। सामान की खरीदारी के लिए अभी तक पैसा नहीं मिला है। 5 महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। 

जिसकी जानकारी सचिव व प्रधान को दिया है। पूरा बाजार ब्लाक के कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार बताते हैं कि सामुदायिक शौचालय सुबह 4:00 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 9 बजे रात तक  खुला रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामान की खरीदारी के लिए व वेतनमान प्रतिमाह खाते में जाता है। इधर कुछ महीनों से नहीं गया है। जिसके कारण थोड़ी अव्यवस्था है।

यह भी पढ़ें:-UP Budget 2023 Live : यूपी का बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख, हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज

संबंधित समाचार