चीन की फर्जी कंपनियों पर आयकर छापा
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने चीन के कुछ लोगों और उनके भारतीय सहयोगियों के मनी लांड्रिंग में शामिल होने के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध तरीके से एक हजार करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले का खुलासा किया है। विभाग ने आज देर रात यहां जारी एक …
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने चीन के कुछ लोगों और उनके भारतीय सहयोगियों के मनी लांड्रिंग में शामिल होने के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध तरीके से एक हजार करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले का खुलासा किया है।
विभाग ने आज देर रात यहां जारी एक बयान में कहा कि चीन के कुछ लोगों, उनके भारतीय सहयोगियों और कुछ बैंक कर्मियों के यहां छापामारी की गई है। इस संबंध में जानकारी मिली थी कि ये लोग फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।
