शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांट, अमृत विचार। जलालाबाद स्टेट हाइवे पर बुधवार की सुबह गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। पथराव से रोडवेज बस के शीशे भी टूट गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एंटीबायोटिक टेबलेट निकलीं खड़िया, निर्माता कंपनी पर केस

थाना कांट क्षेत्र के गांव जरावन निवासी 18 वर्षीय केपी सिंह यादव और भानपुर का विकास बाइक से बुधवार की सुबह करीब सात बजे दूध बांटने जा रहे थे। इस बीच भानपुर के गन्ना सेंटर पर पूर्व प्रधान पुत्तन बेग की ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराने से केपी सिंह यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव की महिलाओं ने शव देखने का प्रयास किया तो पुलिस ने इनकार कर दिया। आरोप है कि दरोगा और सिपाही ने महिलाओं पर लाठी चला दी।

लाठी चलने के दौरान मृतक की दादी ओमतवी, चाचा सत्येंद्र, चचेरे बाबा अमरेश, साहेब सिंह, चाचा सहदेव, चचेरा भाई सचिन घायल हो गए। इसके बाद लोग भड़क गए और पथराव करने लगे। पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। पथराव कर रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए गए।

सूचना पर सीओ सदर अमित चौरसिया, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और एसडीएम सदर सतीश चंद्रा मौके पर पहुंचे। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक नशीम वेग निवासी गांव उमराह थाना कांट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के जीजा-साले गिरफ्तार

संबंधित समाचार