स्थाई समिति के चुनाव के बिना MCD सदन दिनभर के लिए स्थगित, मेयर ओबरॉय बोलीं- BJP वाले डरे हुए हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की कार्यवाही स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर हंगामे और नारेबाजी के कारण गुरुवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई लेकिन नारेबाजी के बीच इसे एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे पुन: शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद इसे शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। भाजपा पार्षदों ने MCD की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर सिविक सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

एमसीडी सदन में बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कई सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी और प्लास्टिक की बोतलें फेंकी थीं। इसी दिन आप (आम आदमी पार्टी) की शैली ओबेरॉय को दिल्ली की नयी महापौर चुना गया। 

दिल्ली के मेयर शैली ओबरॉय ने कहा, उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया, उन्होंने फिर से लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। यह शर्मनाक है।हम कल भी शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद कर रहे हैं। हम क्रॉस वोटिंग से नहीं डरते, दिल्ली के लोगों ने हमें जनादेश दिया है। वे (BJP) चुनाव हार गए हैं,इसलिए वे डरे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें : भाजपा पार्षदों का मेयर शैली ओबरॉय पर हमला चौंकाने वाला: केजरीवाल

संबंधित समाचार