Kashi Vishwanath: श्रद्धालुओं को लगा झटका: आरती से लेकर भोग तक सब हुआ महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद और मंदिर प्रशासन की बैठक में दैनिक आरती पर शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। मंगला आरती का टिकट अब 350 की जगह 500, सप्तऋषि, श्रृंगार भोग आरती और मध्याह्न आरती का शुल्क 180 से बढ़ा कर 300 कर दिया गया है। ये शुल्क 1 मार्च से प्रभावी होंगे। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर भी शुल्क लगाने को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी।

बता दें कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बुधवार को हुई 104वीं बैठक में टिकट दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड बैठक के बाद दाम बढाने पर मुहर लग गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने मुद्दा उठाया कि मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने के कारण दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मंदिर की ओर से पहल करते हुए सुविधा के कार्य कराने की मांग उठी। इस पर ट्रस्ट के सदस्यों सहित सभी अधिकारियों ने इसकी फीजिबिलिटी चेक कराकर नगर निगम या यातायात विभाग का सहयोग लेने की बात कही है।

इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने में दर्शनार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए मैदागिन और गोदौलिया से ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि मंदिर प्रशासन इसके लिए पहल करेगा। फिजिबिलिटी चेक कराने के साथ नगर निगम व यातायात विभाग से इसमें सहयोग लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: Tax चोरी के मामले में यूफ्लेक्स ग्रुप के देश भर में 83 ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी

संबंधित समाचार