बरेली: खेत पर भराई करने गए बुजुर्ग किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत पर भराई करने गए बुजुर्ग किसान की जमीनी  विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजन समझे किसान खेत पर सो गया, सुबह जब खेत पर जाकर देखा तो ट्यूबवेल से 200 मीटर दूर उसका शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आंवला के गांव आसपुर निवासी 65 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र नेतराम खेती करते थे। उनके छोटे भाई राजेंद्र ने बताया कि उनका पड़ोसी हीरालाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनके पड़ोसी नौबत ने उन्हें अपनी जमीन दी थी, जिसको हीरालाल अपनी बताता था। इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को वह खेत पर ट्यूबवेल से भराई करने गए थे। रात को वह घर नहीं लौटे, परिजन समझे कि वह खेत पर रुक गए होंगे।

आज सुबह 6 बजे के समय जब परिजन खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल से 200 मीटर दूर उनका शव पड़ा हुआ था। उनकी गर्दन पर निशान पड़े थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में 5 बेटी व तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- बरेली : कोर्ट में सरेंडर करने से पहले सिगरेट पीते नजर आए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, देखें Video

संबंधित समाचार