अयोध्या: सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई संत गाडगे की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सपा कार्यालय पर गुरुवार को संत गाडगे की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन मूल्यों को अनुकरणीय बताया। इस मौके पर सपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने संत गाडगे महाराज के बारे में बताते हुए कहा कि 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र में जन्मे संत गाडगे महाराज का पूरा जीवन दीन दुखियों की सेवा, अंधविश्वास, बाह्य आडंबर और नशाखोरी आदि के विरोध में बीता। 

उन्होंने भीख मांगकर तमाम धर्मशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रावासों का निर्माण कराया। तमाम भवन बनवाए लेकिन अपने लिए कोई मकान नहीं बनाया। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड , महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, राकेश यादव, जिला सचिव अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, मो सफ्फन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में मिट्टी की दीवार गिरने से महिला घायल, हालत गंभीर

संबंधित समाचार