पीलीभीत : बीसलपुर सीएचसी में नहीं मिल रही व्हीलचेयर...स्ट्रेचर पर लेटाकर खुद ही ले जाना पड़ रहा मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी के पीलीभीत जिले की तहसील बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं घुटने पर हैं। जहां गुरुवार को तीमारदारों को घायल महिला को ले जाने के व्हीलचेयर नहीं मिल सकी। महिला दर्द से कराहती रही। मजबूरन तीमारदार घायल महिला को स्वयं स्ट्रेचर पर लेटाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। 

बताया जा रहा है कि तीमारदार ने गेट पर बैठी महिला कर्मचारी से व्हील चेयर के लिए पूछा तो महिला कर्मचारी टालमटोल करती नजर आई। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है तो वहीं बीसलपुर सीएचसी स्टाप पलीता लगा रहा है। 

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: झगड़ा देखने पहुंचा बच्चा कुएं में गिरा, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार