बेंगलुरु हिंसा: श्रीनिवासमूर्ति ने येदियुरप्पा से की सुरक्षा की मांग
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंसा के बाद कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से सुरक्षा की मांग करते हुये कहा कि उनकी जान को खतरा है। बेंगलुरु में हिंसा के दौरान श्रीनिवासमूर्ति के आवास पर हमला कर लूटपाट की गई। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि 3,000 से अधिक लोगों …
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंसा के बाद कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से सुरक्षा की मांग करते हुये कहा कि उनकी जान को खतरा है। बेंगलुरु में हिंसा के दौरान श्रीनिवासमूर्ति के आवास पर हमला कर लूटपाट की गई। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि 3,000 से अधिक लोगों की हिंसक भीड़ ने उनके घर पर हमला कर सबकुछ लूटने के बाद घर में आग लगा दी। पुलिकेशी नगर से विधायक ने भावुक होते हुये कहा, “मेरा घर पूरी तरह तहस-नहस हो गया है और मेरी जान को खतरा है।”
इस बीच राजस्व मंत्री आर अशोक ने घटना की निंदा करते हुये कहा कि अपराधियों से सख्त तरीके से निपटा जाएगा और उनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तारीफ भी की । श्री श्रीनिवासमूर्ति के एक कारीब रिश्तेदार की तरफ से फेसबुक पर एक धर्म विशेष को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के बाद बेंगलुरु में हिंसा शुरू हुई। गौरतलब है कि हिंसा के दौरान थानों पर हमले, पथराव एवं आगजनी करने वाली हिंसक भीड़ को शांत करने के लिए चेतावनी के तौर पर की गई पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत भी हो गई है।
