होली पर बिहार में सप्लाई होनी थी महंगी शराब, GRP ने Kanpur Central से तस्कर को किया गिरफ्तार
कानपुर की जीआरपी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
होली त्योहार पर बिहार शराब बेचने जा रहे तस्कर को जीआरी पुलिस ने कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से 34 बोतलों अंग्रेजी शराब बरामद की।
कानपुर, अमृत विचार। बिहार में शराब बिक्री पूर्ण रूप से बंद होने के बाद भी शराब की तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रहीं है। वहीं होली त्योहार में ज्यादा दामों में बेचे जाने के लिए दिल्ली से बिहार ले जायी जा रही हैं। अंग्रेजी शराब की 34 बोतलों के साथ युवक को जीआरपी पुलिस ने कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कानपुर सेंट्रल जीआरपी थाना प्रभारी राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए पुलिस लगातार कानपुर सेंट्रल पर बने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर सत्यम सौरभ पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं. 08 चिउटहा अहिरौलिया थाना राजगढवा जिला पूर्वी चम्पारण हाल पता रक्सौल थाना रक्सौल जिला मोतीहारी बिहार को प्लेट फार्म नं. 09 पर बनी इलेक्ट्रिक सीढी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।
