England vs Zealand : आते ही टेस्ट में मचा दी सनसनी, Harry Brook ने Break किए इतने सारे Record
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में शुक्रवार से खेला जा रहा है। इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं और टेस्ट क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं। हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में 184 रनों की पारी खेली है। इसी के साथ ब्रूक ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट करियर की शुरुआती नौ पारियों में सबसे ज्यादा 807 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
Anyone else got 𝒅𝒆́𝒋𝒂̀ 𝒗𝒖 👀
— Cricket on BT Sport (@btsportcricket) February 24, 2023
Harry Brook with another elegant lofted drive 😍
Mitchell's response is everyone right now...😏#NZvENG pic.twitter.com/dvI8Skv0mb
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक को 184 रन बनाने के लिए 169 गेंदों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और पांच छक्के निकले। टेस्ट क्रिकेट की आखिरी नौ पारियों में ब्रूक ने चार शतक, तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं और 807 रन हो गए हैं। वहीं हैरी ब्रूक ने न केवल विनोद कांबली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, बल्कि दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 800 का आंकड़ा पार किया है।
Harry Brook's incredible form continues as he brings up his fourth Test century 👏
— ICC (@ICC) February 24, 2023
Watch #NZvENG live on https://t.co/MHHfZPyHf9 (in select regions) 📺 pic.twitter.com/J4Z2B0qb7P
डेब्यू के बाद शुरुआती नौ पारियों में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
- 807* रन - हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
- 798 रन - विनोद कांबली (भारत)
- 780 रन - हरबर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड)
- 778 रन - सुनील गावस्कर (भारत)
- 777 रन - एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)
ये भी पढ़ें : VIDEO : सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन वो किया था जो पहले कभी नहीं हुआ था
