बाजपुर: पेड़ से बाइक के टकराने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बाजपुर, अमृत विचार। शराब की कैंटीन में काम कर रहा युवक देर रात केलाखेड़ा से बाजपुर आ रहा था कि गुमसानी के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गुरुवार की देर रात काशीपुर के मोहल्ला कानूनगो पक्काकोट हाल आलापुर बाजपुर निवासी 33 वर्षीय अमित सागर पुत्र प्रेम सिंह केलाखेड़ा स्थित शराब की कैंटीन से देर रात कार्य कर वापस बेरिया रोड होते हुए बाजपुर अपने घर की ओर आ रहा था तभी गुमसानी के समीप अमित सागर की बाइक तेज रफ्तार से पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से बाजपुर के सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह वर्तमान में बेरिया रोड स्थित किराए के घर पर रहता था। अमित सहित एक बहन व पांच भाई थे और वह अपने पीछे उन्हें रोता बिलखता छोड़ गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः विवाहिता प्रियंका मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
