पीजीआई कर्मचारी महासंघ चुनाव: तीसरी बार अध्यक्ष बने जीतेंद्र, 17 वोट से मिली जीत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संजय गांधी पीजीआई के कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में जीतेंद्र यादव लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और रामकुमार सिन्हा दूसरी बार महामंत्री चुने गए।  चुनाव में विभिन्न संवर्ग के 855 लोगों ने वोटिंग किया। जीतेंद्र यादव 17 वोट से जीत हासिल किए। नील मणि तिवारी को 371 वोट मिला जबकि मदन मुरारी को 48 वोट मिला। महामंत्री राम कुमार सिन्हा ने 167 वोट से जीत हासिल किया। इनके खिलाफ प्रत्याशी धर्मेश कुमार को 344 वोट मिले। बीती देर रात चुनाव परिणाम घोषित हुआ।  

इनके आलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राम राज सिंह और सुनीता सिंह चुनी गई। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार रावत और अजय कुमार चुने गए। वरिष्ठ मंत्री मंजू लता यादव निर्विरोध चुनी गई। वहीं, संयुक्त मंत्री किशन सिंह और भूपेंद्र विक्रम चुने गए। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव चुने गए। संगठन मंत्री चंद्र प्रभा और राजेश गुप्ता , कार्यालय मंत्री विजय बहादुर, प्रचार मंत्री रमेश गौतम और मो. आबिद रिजवी और श्री कृष्ण पाल सिंह, कृष्ण पाल, राम सागर, अफसर वेग, अजय कुमार, अनीता नेगी कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 

राम कुमार पहले भी महामंत्री चुने गए थे। उन्होंने कहा कि मरीजों और  कर्मचारियों के हित के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा। मरीज सेवा किसी भी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही होगी तो हम लोगों का नाम खराब होगा जो संस्थान हित में नहीं होगा। प्रशासक आते -जाते रहे है लेकिन हम लोगों आज सेवा में है। कल रियाटर होने के बाद सेवा लेना है।  संस्थान में जो भी लोग काम कर रहे है सबके हित से संस्थान का हित होगा। आउटसोर्स कर्मचारियों का  सेवा में बराबर योगदान है। परमानेंट कर्मचारियों के कई मुद्दे है जिसमें पेशेंट केयर अलाउंस, मानकीकरण के तहत जो पद कम किए गए है उसकी बहाली, वर्दी भत्ता, आउटसोर्स कर्मचारियों को बकाया भुगतान मुद्दा होगा। कर्मचारी संगठन की महामंत्री सावित्री सिंह ने कहा कि महासंघ के साथ हर जायज मांग में हमारा सहयोग रहेगा। 

नए पदाधिकारियों को  वर्तमान महामंत्री धर्मेश कुमार, मेडिटेक एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह, महामंत्री सरोज वर्मा, कर्मचारी नेता अमर सिंह, आरके बाजपेयी, कर्मचारी नेता सीएल वर्मा, केके तिवारी, सतीश मिश्रा ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: आईएएस अनिल ढींगरा ने ग्रहण किया प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार

संबंधित समाचार