दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में बीमारी के चलते कोर्ट में पेश नहीं हुए आजम, अब 6 मार्च को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब्दुल्ला और डा. तजीन फात्मा भी हैं आरोपी, अब छह मार्च को होगी अगली सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। स्वार से पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को आजम खां के अधिक्ता द्वारा कोर्ट में बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसको स्वीकार कर लिया, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। अब इस मामले में छह मार्च को सुनवाई होना है। इस प्रकरण में अब्दुल्ला और डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ.तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

इस मामले में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई पहले  एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही थी। अब इस मामले की सुनवाई सीजेएम की कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को आजम खां के बीमार होने का प्रार्थना पत्र दिया। अन्य दोनों की हाजिरी माफी आ गई। जिसका वादी के अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी ने इसका विरोध किया। अब इस मामले में छह मार्च को अगली सुनवाई होगी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि दो जन्म प्रमाण मामले में छह मार्च को सुनवाई होगी। 

आजम के भड़काऊ भाषण मामले में छह को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब छह मार्च को सुनवाई होना है। गौरतलब है कि 2019 में सपा और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां को बनाया था। इस दौरान उन्होंने जिलेभर में सभाएं की थी।

इस दौरान उन्होंने  शहजादनगर में भी जनसभा की थी। सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी थी। उसके बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई नही हो सकी। अब  छह  मार्च को सुनवाई होना है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: शिक्षक ने स्कूल देर से आने पर छात्रा को बेहरमी से पीटा, बेहोश होकर गिरी

संबंधित समाचार