आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी और भाजपा नेता फसाहत शानू के गिरफ्तारी वारंट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। यतीमखाना के मामले में आजम खां के पूर्व मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ सानू  के एमपी-एमएलए कोर्ट से गिरफ्तारी वांरट जारी हुए है। अब इस मामले में चार मार्च को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि सराय गेट स्थित यतीमखाने में शिकायतकर्ता परिवार सहित किरायेदार है।कोतवाली में अक्तूबर 2016 को शाम साढ़े चार बजे आले हसन,फसाहत अली खान, ठेकेदार इस्लाम सहित 20 से 30 लोग आए और शिकायतकर्ता को घर खाली करने की धमकी दी। कहा यतीमखाने पर कैबिनेट मंत्री आज़म खां स्कूल का निर्माण करेंगे।

विरोध करने पर उन्हें जबरन घर से बाहर कर 20 हजार नकद व सोने चांदी के जेवर व दो भैंसें लूट थे। इस मामले में उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।इस मामले  की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए  है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: हॉकी क्लब को दी गई जमीन कब्जाकर बेचने का आरोप, डीएम को लिखा पत्र

संबंधित समाचार