बरेली: पहले निर्माण की जांच फिर ठेकेदारों का भुगतान, गड़बड़ी मिलने पर 25-30 फीसदी रुकेगी राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के ठेकेदारों के भुगतान की कार्यवाही शुरू हो गई है। 15वें वित्त की राशि से ठेकेदारों के भुगतान किए जाएंगे। भुगतान से पहले कार्यों की जांच की जाएगी और कमी पाए जाने पर 25 से 30 फीसदी राशि रोक कर शेष भुगतान कर दिया जाएगा। कमी को पूरा करने पर शेष राशि दी जाएगी।

नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त तृतीय सर्वेश गुप्ता ने शुक्रवार शाम को शहामतगंज पुल के आगे सड़क और ईंट पजाया चौराहे पर लगी टाइल्सों को कई जगह खोदवाकर निर्माण कार्य की जांच की। उनके साथ अधिशासी अभियंता, राइटस के इंजीनियर, एई व जेई भी मौजूद थे। 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट से बरेली कॉलेज तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया था। चौराहों में सुधार किया गया था। अभी तक इसका भुगतान ठेकेदारों को नहीं हो पाया था।

नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्यों की जांच कराई जा रही है। सभी अपर नगर आयुक्त अपने अपने क्षेत्र में यह कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई जांच में कुछ खास कमी नहीं मिली है। अब फाइल को देखा जाएगा कि एस्टीमेट के अनुसार काम किया गया है या नहीं। कमी मिलेगी तो कुछ धनराशि रोककर शेष भुगतान कर दिया जाएगा---सर्वेश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त तृतीय।

यह भी पढ़ें- कटरी हत्याकांड: सुरेश प्रधान समेत 21 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जमीनी जंग को लेकर हुई थी तीन की हत्या

संबंधित समाचार