बाराबंकी : 5 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के पांच पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

विश्वामित्र सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज से उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, शालिनी प्रभाकर को विशेष भूमि आधिपत्य अधिकारी से उप जिलाधिकारी न्यायिक नवाबगंज व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय साथ ही विशेष भूमि आधिपत्य अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह अभी तक उप जिलाधिकारी न्यायिक रामनगर रहीं प्रीति सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक फतेहपुर , अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम कड़ेदीन को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायिक हैदरगढ़ व नागेंद्र पांडे प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी बाराबंकी को उप जिलाधिकारी न्यायिक रामसनेहीघाट के पद पर नई तैनाती दी गई है। जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में इन अधिकारियों की वर्तमान तैनाती से स्थानांतरित हुए कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : महिला डॉक्टर को भेजी अश्लील तस्वीरें, प्राथमिकी दर्ज

संबंधित समाचार