अयोध्या: माइनर कटने से किसानों की 12 बीघा फसल जलमग्न, भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव के पास शुक्रवार की रात माइनर कटने से पांच किसानों की 12 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं।  विकास खण्ड मसौधा के नैपुरा के पास माइनर कटने से नैपुरा के किसान राम बहोर की 6 बीघा फसल जल प्लावन की भेंट चढ़ गई। 

राम नरेश की तीन बीघा, गुरु चरण की एक बीघा सरसों, कालीचरण की एक बीघा फसल  माइनर के पानी से जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि रात्रि में माइनर कट गई और खेतों में पानी भर गया। जब शनिवार सुबह खेत की तरफ गया तो देखा कि फसलों में पानी भरा हुआ था। इसी फसलों से गृहस्थी चलती थी। 

अब क्या होगा समझ में नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी प्रधान के माध्यम से सिंचाई विभाग व लेखपाल को दी गई लेकिन अभी तक किसी ने यहां तक आने की जहमत नहीं उठाई है। प्रभावित किसानों ने सहायता की मांग की है। किसानों ने बताया कि अक्सर माइनर कट जाती है और भारी क्षति होती है।

यह भी पढ़ें:-UP Vidhanmandal: यूपी विधानसभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, कहा- इन गुंडे-माफियाओं को पाला किसने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव