Ramcharitmanas विवाद पर मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में सपा पर साधा निशाना, बताया 'ताड़ना' का मतलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके हर सवालों की जवाब दिया। सीएम योगी ने इस दौरान रामचरितमानस विवाद पर भी सपा घेरा।  

सीएम योगी ने कहा कि एक पवित्र ग्रन्थ को फाड़ा गया और उसे जलाया गया। क्या यह सनातन धर्म का अपमान नहीं था। मुख्यमंत्री ने उस विवादित चौपाई का भी अर्थ समझाया जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ था। सीएम योगी ने कहा चौपाइयों की सही व्याख्या होनी चाहिए। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना अवधी में की है। अवधि में ताड़न का क्या अर्थ होता है? 

उन्होंने कहा कि ताड़न का अर्थ होता है ध्यान देना, उचित शिक्षा देना। उन्होंने कहा शूद्र का मतलब क्या है। शूद्र का मतलब श्रमिक वर्ग से है। बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि दलित को कोई शूद्र नहीं कहेगा, लेकिन आपने उसका भी ख्याल नहीं रखा। उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई के साथ तंज भी कसा और कहा- “जाको प्रभु दारुण दिख दीन्हा, ताकि मति पहले हर लेना।”

यह भी पढ़ें:-UP Vidhanmandal: यूपी विधानसभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, कहा- इन गुंडे-माफियाओं को पाला किसने

संबंधित समाचार