VIDEO : कांग्रेस का महाधिवेशन...2024 का प्रण ! सोनिया बोलीं-  देशभर में नफरत और डर का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। इस मौके पर शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि सभी को न्याय दिलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। देशभर में नफरत और डर का माहौल है। मोदी सरकार कुछ बड़े उद्योगपतियों का साथ दे रही है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। हमने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में अच्छी सरकार दी थी। भारत जोड़ो यात्रा के जरिये लोगों से लोग जुड़े। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा सफल रही। देशवासियों से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।





सोनिया ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे।

ये भी पढ़ें : प्रजातंत्र को तोड़ने की साजिश रच रही सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे 

संबंधित समाचार